Uttarakhand News ढाबे की आड़ में शराब तस्करी करने वाले दो ढाबा संचालकों को थान जाजरदेवल पुलिस ने अवैध शराब सहित किया गिरफ्तार।
शराब पीकर वाहन चलाने व शान्ति व्यवस्था भंग करने में कुल 03 लोग गिरफ्तार।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ उत्तराखंड
यातायात नियमों का उल्लंघन करने व मिशन मर्यादा के तहत कुल- 192 लोगों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही ।
#UttarakhandPolice #pithoragarhpoliceuttarakhand #UKPoliceStrikeOnCrime
पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा, होटल/ ढाबों/ दुकान की आड़ में शराब बेचने/ पिलाने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में दिनांक- 12.01.2024 को जनपद पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गयी-
1- चौकी प्रभारी वड्डा उ0नि0 जितेन्द्र सौराड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध छापेमारी के दौरान चिलकोटी लाईन वड्डा स्थित ढाबे में शराब परोसने/ बेचने पर ढाबा संचालक हरीश सिंह पुत्र उत्तम सिंह निवासी लेलू, वड्डा को गिरफ्तार किया गया । इसी क्रम में अपर उ0नि0 सुरेश सिंह ढेक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कुसौली स्थित ढाबे में शराब बेचने वाले ढाबा संचालक पूरन सिंह पुत्र गोपल सिंह निवासी चौड़ा कुम्डार को गिरफ्तार किया गया । दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 21/60 आबकारी अधिनिमय के तहत पृथक-पृथक अभियोग पंजीकृत किये गये ।
2- कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस टीम उ0नि0 जावेद हसन, उ0नि0 प्रियंका मौनी व अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों क्रमशः 1-रविन्द्र जोशी पुत्र रमेश चन्द्र जोशी निवासी टकाना लाईन पिथौरागढ़, 2-पवन आर्या पुत्र सूरज राम निवासी पौण पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर दोनों के वाहनों को सीज किया गया । इसी क्रम में हाईवे पैट्रोल यूनिट 1 से अपर उ0नि0 विक्रम सिंह मय टीम द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने में महेश गिरी पुत्र अमर गिरी निवासी चमडुंगरा, हाल बिण पिथौरागढ़ को धारा 151 crpc के तहत गिरफ्तार किया गया ।
3- जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 116 लोगों के विरुद्ध एम0वी0 एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही की गई । सार्वजनिक स्थान में शराब पीने तथा मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने वाले 48 लोगों का पुलिस अधिनियम में तथा 28 लोगों का कोटपा एक्ट में चालान किया गया ।
Uttarakhand Police Kumaun Range Uttarakhand Police District Administration Pithoragarh My Pithoragarh My Pithoragarh Uttarakhand Traffic Police -Traffic Directorate City Pithoragarh

Subscribe to my channel