ब्रेकिंग न्यूज़

111 वर्षीय स्वर्गीय श्रीमती धोली देवी कीसम्पन्न हुई पगड़ी रस्म

सिंघाना। क्षेत्र की सबसे उम्र दराज महिला स्वर्गीय श्रीमती धोली देवी पत्नी स्वर्गीय श्री सांवलराम सैनी निवासी बड़ा बाग़ की ढानी हाल आबाद सिंघाना का देव लोक गमन 29 मार्च 2026 को हो गया था। जिनकी पगड़ी रस्म आज सिंघाना में किया गया। ये अंतिम समय तक स्वस्थ रही थी, मात्र अंतिम 8 दिन अस्पताल मे एडमिट रहे। यह अपने पीछे चार पीढियों का भरा पूरा परिवार छोड़कर गई है। उनके पांच पुत्र, 10 पोते, 8 पोती,11परपोते और 11 परपोती है। परिवार के कई लोग विदेश में कारोबार करते हैं तथा कुछ लोग केंद्रीय व राज्य सरकार में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके जाने का गम तो परिवार के हर सदस्य को है किंतु उन्हें इस बात का गर्व भी है कि उनकी जननी ने इतना लंबा और शानदार जीवन जिया।

Sikar Rajasthan News @ Bureau Chief Kapil Dev sharma

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button