IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

भरथना के गिरधारीपुरा में 15 दिनों से गंदा पानी, लोग परेशान

भरथना के गिरधारीपुरा में 15 दिनों से गंदा पानी, लोग परेशा

नगर में घूम रहा गंदा पानी नगर पालिका की लापरवाही भरथना कस्बा के मोहल्ला गिरधारीपुरा में पिछले 15 दिनों से नगर पालिका सप्लाई में रेतीला और गंदा पानी आने से लोग परेशान हैं। पानी पीने योग्य नहीं रह गया है और घरेलू कामों में भी दिक्कत हो रही है।

निवासियों का कहना है कि नलों से रेत और गंदगी युक्त पानी आ रहा है, जिससे बर्तन और टंकियां खराब हो रही हैं। मजबूरी में लोगों को पीने का पानी बाहर से खरीदना पड़ रहा है।

लोगों ने बताया कि वे कई बार नगर पालिका परिषद भरथना के स्थानीय सभासद से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।पब्लिक है परेशान नगर में गंदा पानी नगर पालिका से सप्लाई

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button