ब्रेकिंग न्यूज़

धनबाद में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, फैंसी नंबर प्लेट के खिलाफ चला अभियान

👉रणधीर वर्मा चौक पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, कई वाहनों के कटे चालान

👉हेलमेट और नियमों को लेकर सख्त हुई पुलिस, ड्रिंक एंड ड्राइव पर भी नजर

👉फैंसी नंबर प्लेट पर शिकंजा, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज

धनबाद में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर पुलिस ने सख्ती और बढ़ा दी है। इसी कड़ी में गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर विशेष अभियान चलाया गया, जहां नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहन चालकों के चालान काटे गए।

इस अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जिले में अब लगभग 99 प्रतिशत बाइक चालक हेलमेट का उपयोग कर रहे हैं, जो एक सकारात्मक संकेत है।

इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नजर रखने के लिए विशेष जांच और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, फैंसी नंबर प्लेट का इस्तेमाल न करें और अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button