Madhya Pradesh News विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम अंबामाली पहुंची

रिपोर्टर दीपक गाडरे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश
मोहखेड:- विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत अम्बामाली और पालाखेड़ पंचायत में पहुंची। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन साहू, ऋषि सोनी,संतोष साहू, बबलू सूर्यवंशी ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान जरूरतमंद एवं पात्र लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाया गया। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीण सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए पहुंचे।

कार्यक्रमों में ग्रामीणों को विकसित भारत संकल्प शपथ दिलाई गई। सावरी के भाजपा वरिष्ठ नेता ऋषि सोनी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा असल में जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ देने की गांरटी है। केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के नागरिकों तक पहुंचाने और उसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई जा रही है। यात्रा के तहत किसान से लेकर विद्यार्थी तथा बच्चों से लेकर वृद्धजन तक को दी जा रही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को गांव-गांव पहुंचने वाली जागरूकता वैन तथा विभिन्न विभागों की ओर से लगाए जा रहे जागरूकता शिविरों के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में अंत्योदय के स्वप्न को साकार करने में प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की सरकार दायित्व प्रभावी रूप से निभा रही है। समेत विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Subscribe to my channel