उत्तरप्रदेश

Uttar Pradesh News गोण्डा :विहिप ने घर घर बांटा पूजित अक्षत, दीपावली मनाने अपील की

रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश

नवाबगंज (गोंडा) क्षेत्र के सिरसा गांव में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा के साथ घर घर पूजित अक्षत का वितरण किया।
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में उत्सव निमंत्रण के लिए पूजित अक्षत वितरित किया जा रहा है। रविवार को विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष विवेक तिवारी के नेतृत्व में सिरसा गांव में घर घर अक्षत वितरित किया गया। गाजे बाजे के साथ निकाली गयी कलश यात्रा ने घर घर उत्सव मनाने का संदेश दिया। 22 जनवरी को घर घर दीपावली मनाने के लिए भी अपील की गयी। नगर प्रचारक विकल्प ने पूजित अक्षत को पूजा स्थल पर रखने व 26 जनवरी के बाद अयोध्या दर्शन को आमंत्रित किया। इस मौके पर जिला सह मंत्री आनंद श्रीवास्तव, रामशंकर शर्मा, प्रेम नाथ मिश्रा,पं श्याम त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव अधिवक्ता , शनि तिवारी , हरीश तिवारी,प्रेमनरायन पांडेय गुड्डू सिंह संजय श्रीवास्तव दीलीप पाठक शुभम पाठक अखिलेश तिवारी सौरभ श्रीवास्तव संतोष जायसवाल अमित सिंह,अवधेश यादव भानू प्रताप सिंह पियूष श्रीवास्तव राहुल जायसवाल भूमि त्रिपाठी परी त्रिपाठी अनिल सिंह हैप्पी पांडेय सहित विहिप के कार्यकर्ता सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button