ब्रेकिंग न्यूज़

Chattisgarh News विधायक ने किया जीएसटी कार्यालय का निरीक्षण और दिया सुझाव।

रिपोर्टर आमोद तिवारी अंबिकापुर छत्तीसगढ़

अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल जी ने आज जीएसटी कार्यालय में औचक निरीक्षण कर विभिन्न मुद्दों पर सहायक आयुक्त सुखना राम भगत, श्रीमती मीना मिश्रा, एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारीयों से चर्चा किया। संयुक्त जीएसटी कार्यालय के संबंध में, वर्तमान कार्यालय के संचालन एवं अन्य बिंदुओं के साथ, व्यापारियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नवीन कार्यालय एवं आवश्यक विषयों पर सुझाव दिया। विधायक श्री राजेश अग्रवाल जी ने कहा कि वर्तमान कार्यालय शहर से दूर होने के कारण लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है अतः एक कंपोजिट बिल्डिंग के संबंध में भविष्य हेतु सलाह दिया जिससे स्टेट जीएसटी और संयुक्त आयुक्त कार्यालय एक साथ एक स्थान पर हो सके। आज विधायक जी के साथ राजकुमार बंसल, अभिषेक शर्मा अधिवक्ता, मधुसूदन शुक्ला उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button