उत्तरप्रदेश

Uttar Pradesh News भाजपा नगर मंडल मिलक के दूसरी बार अध्यक्ष बने मनोज कुमार पांडेय

रिपोर्टर अंकित कुमार रामपुर उत्तर प्रदेश

रामपुर/ मिलक। भारतीय जनता पाटी हाई कमान द्वारा जनपद रामपुर के समस्त नगर मंडलों का विस्तार करते हुए भारतीय जनता पार्टी हाईकमान द्वारा सूची जारी की गई। जिसके आधार पर मनोज कुमार पांडे को नगर मिलक मंडल का पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया गया भारतीय जनता पार्टी द्वारा सूची जारी करते ही कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। ज्ञात हो कि मनोज कुमार पांडे को भारतीय जनता पार्टी हाई कमान द्वारा पार्टी के प्रति उनके कार्य को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक बार फिर पुनः उनको नगर मिलक मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई मनोज कुमार पांडे के पुनः दूसरी बार मंडल अध्यक्ष बनने पर शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नगर मिलक में स्वागत का कार्यक्रम चला इसी कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आज उनका फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया गया और कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार, ऋषि पांडेय देवेंद्र सिंह, नन्हेराम पांडेय, विकास शुक्ला,राजकुमार माहेश्वरी नरेंद्र गंगवार,रामबहादुर गंगवार, चंद्र प्रकाश शर्मा, अवधेश सक्सेना,राजीव गंगवार, सुरेश पटेल, आशीष गंगवार सईया सक्सेना, प्रेमपाल सक्सेना , सोनू राठौर, वीरपाल गंगवार, महावीर मौर्या, चंचल शर्मा अमन गुप्ता,अखिल पांडेय,हिमांशु पांडेय दिनेश पांडेय भूकंसरण , आदि उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button