Madhya Pradesh News डॉ कल्पना परूलेकर की 6ठी पुण्य तिथि पर- दिशा विकास परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 21 लोगों का आपरेशन हेतु चयन हुआ।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश
महिदपुर ,
मंगलवार को पूर्व विधायक डॉ कल्पना परूलेकर की 6ठी पुण्यतिथि पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जो कि मक्सी के मुरलीधर कृपा हास्पीटल के सौजन्य से संपन्न हुआ । शिविर में 100 से अधिक मरीजों का नेत्र परीक्षण किया जाकर 21 चयनित मरीजों को आपरेशन हेतु मुरलीधर कृपा हास्पीटल मक्सी भेजा गया।

स्वास्थ्य शिविर की शुरूआत डॉ कल्पना परूलेकर के चित्र पर परूलेकर परिवार से अतुल परूलेकर, गौरी परूलेकर, सोनल परूलेकर, मनीषा परूलेकर, नेहा परूलेकर, पूर्वा परूलेकर तथा अन्य उपस्थित लोगों द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ हुई।
हास्पीटल की ओर से आए नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा शिविर में सम्मिलित मरीजों का परिक्षण किया गया।
इस अवसर पर परूलेकर परिवार के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणछोड़ त्रिवेदी, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष चैनसिंह चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण गजराज सिंह पंवार, भारत शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग, रामसिंह काका चौधरी, विजय रावल, श्याम पंड्या, गोवर्धन सिंह मुंजाखेड़ी, रणछोड़ पटेल, अनन्त शर्मा,विक्रमसिंह महुड़ी,राहुल सोलंकी,राहुल मालवीय, आदेश शर्मा, आदेश तिवारी सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित थे।

Subscribe to my channel