IC News and Media House Private Limited


अपराधराजस्थानव्यापार

Rajasthan News 71 किलो 820 ग्राम अवैध गांजे के साथ 3 तस्कर व 1 ट्रक किया जप्त

डग पुलिस की अवैध मादक पदार्थ तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

रिपोर्टर अमित अग्रवाल, झालावाड़ राजस्थान

झालावाड़ जिले के डग थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही करते हुए डग से सीमावर्ती मध्यप्रदेश के सुसनेर जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 71 किलो 820 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया साथ ही ट्रक में सवार तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है ।

गंगधार डीएसपी प्रेम कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले भर में अवैध कार्यों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में डग थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान डग से सीमावर्ती मध्य प्रदेश के सुसनेर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक के केबिन मे रखा 71 किलो 820 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया , इस पर पुलिस ने सारे मामले में ट्रक में सवार तीन तस्करों पप्पू सिंह, गजेंद्र प्रसाद और धीरप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे लोग यह अवैध गांजा उड़ीसा से लेकर आ रहे थे, फिलहाल गंगधार डीएसपी प्रेम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमें गिरफ्तार तस्करों से गहन पूछताछ में जुटी हुई है ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button