Uttar Pradesh News जाली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार
आरोपियों के पास से 5.90 लाख के जाली और 95 हजार के असली नोट बरामद हुए

रिपोर्टर वीरेंद्र सिंह गोंडा उत्तर प्रदेश
गोंडा। कोतवाली नगर व एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है दोनों टीमों ने नकली नोट के साथ उसके कारोबार से जुड़े तीन शातिर आरोपियों को गिरफतार किया है। शातिरों के पास से नकली नोट बनाने के उपकरण और नकली पिस्टल भी बरामद की गई है।
क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मीकांत गौतम के मार्गदर्शन मे नगर कोतवाली व एसओजी टीम ने मंगलवार को गोंडा- उतरौला मार्ग से हवलदार पुरवा जाने वाले मार्ग पर से तीन आरोपियों नरसिंह नारायण शर्मा पुत्र राम अभिलाख निवासी करमडीह भटपुरवा थाना धानेपुर दिलीप कुमार तिवारी पुत्र ठाकुर प्रसाद तिवारी निवासी परसिया पंडित थाना धानेपुर व ननके शर्मा पुत्र मुन्ना लाल शर्मा निवासी पयागपुर थाना पयागपुर बहराइच को गिरफ्तार किया है आरोपियों के पास से जाली नोट बनाने के उपकरण एक अदद प्रिंटर दो अदद डाई जैसी शीशे की प्लेट व 500 के जाली नोट कुल 5.90.000 रुपए व 500सौ के असली नोट कुल 95000 रुपए नगद व एक सूटकेस जिसके अन्दर 8 गड्डी नोट के आकार का सादा पेपर व 1 नकली पिस्टल व 1 कार व चार वाहन नम्बर प्लेट,4 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी में नगर कोतवाल, राकेश कुमार सिंह व एसओजी प्रभारी संतोष कुमार सिंह का अहम भूमिका रही।सीओ ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है।
कई जिलों में फैला था जाल
सीओ ने बताया कि आरोपियों ने कई जिलों में अपना नेटवर्क फैला रखा था पुलिस आरोपियों के नेटवर्क खंगालने में पुलिस जुटी हुई है पुलिस पता लगा रही है की नकली नोट की सप्लाई कहां कहां की जाती थी और इस गिरोह से कितने और लोग जुड़े हुए हैं पुलिस गिरोह के नेटवर्क तलाश कर उसे तोड़ने की कवायद में अपना दिमाग लगा रही है।




Subscribe to my channel