उत्तरप्रदेशधर्म

Uttar Pradesh News कानपुर नगर ! अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास पं० शिवा कान्त महाराज ने कथा के आखिरी दिन सुदामा चरित्र के प्रसंग में बताया की सुदामा ही जीव है

रिपोर्टर कमलेश कुमार शुक्ला कानपुर उत्तर प्रदेश  

कानपुर नगर ! अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास पं० शिवा कान्त महाराज ने कथा के आखिरी दिन सुदामा चरित्र के प्रसंग में बताया की सुदामा ही जीव है सुशीला ही बुद्धि है बुद्धि रूपी सुशीला से प्रेरित होकर जीव रूपी सुदामा जब परमात्मा की शरण में जाता है तो वह सारे दुःखो से कर्म बंधनों से मुक्त होकर के परम गति को प्राप्त करता हैकथा व्यास ने बताया कि अभी कलयुग का प्रथम चरण चल रहा है जब कलयुग का चतुर्थ चरण आएगा तब मुरादाबाद के संभल में एक ब्राह्मण परिवार के यहां भगवान का अवतार होगा भारतीय सनातन संस्कृति कितनी अच्छी है कि सभी धर्म के व्यक्ति भारतीय सनातन संस्कृति से जुड़ रहे हैं और उसका पालन भी कर रहे हैं कथा व्यास ने बताया कि भारतीय सनातन संस्कृति को मानने वाले सभी श्रोता समाज से अनुरोध है कि जब कहीं मंदिर में पूजन पाठ दर्शन करने के लिए आप लोग जाए तो महिलाएं साड़ी पहन कर जाए एवं पुरुष धोती कुर्ता पहनकर मंदिर जाए कथा व्यास ने यह भी बताया कि अपने हिन्दू धर्म का मजाक बिल्कुल भी ना बनाएं हम किसी धर्म का अपमान नहीं करते लेकिन अपने हिन्दू धर्म के खिलाफ हो रही साजिश भी बर्दाश्त नहीं करेंगे कथा व्यास ने व्यास गद्दी से श्रोता समाज को एक संदेश भी दिया अपने धर्म के प्रति आस्था विश्वास अटूट रखें दैनिक कार्यों के साथ में भगवान के प्रति भी आस्था जरूर रखें क्योंकि भगवान ही मनुष्य के जीवन में सब कुछ अच्छा करते है
आगामी 15 नवंबर से 21 नवंबर तक लगेगा सनातन कुंभ जनकपुरी मैदान अकबरपुर कानपुर देहात आज कथा के आखिरी दिन व्यास पूजन करने पहुंचे पं० कृष्ण मुरारी शुक्ला पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, पं० दिनेश अवस्थी वरिष्ठ भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख पति कल्यानपुर, पं० राजेश शुक्ला ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता चौबेपुर, पं० बउवा पाण्डेय प्रधान पारा प्रतापपुर, जन सेवक भाजपा नेता पं० अर्पित द्विवेदी , मंजीत सिंह राठौर वरिष्ठ भाजपा नेता कासगंज, श्रीकान्त त्रिपाठी प्रधान सिंहपुर, कथा के प्रधान यजमान आचार्य शिवम् मिश्रा, बृजभूषण शुक्ला, सरला शुक्ला, पं० पुष्कर शुक्ला भाजपा मण्डल अध्यक्ष बिठूर आदि बड़ी संख्या में भक्त शामिल रहे कथा की पूरी जानकारी पं० उत्तम शुक्ला द्वारा दी गई

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button