IC News and Media House Private Limited


अपराधराजस्थान

Rajasthan News बैंक ऑफ इंण्डिया के एटीएम लूट की वारदात का खुलासा

एक अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्टर आशीष मित्तल कोटपुतली जयपुर राजस्थान

कोटपुतली के बैंक ऑफ इंण्डिया के एटीएम लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुये आरोपीगण की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे कोटपुतली थानाधिकारी सवाई सिंह पु. नि. के नेतृत्व मे विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा कड़ी मेहनत व लग्न से कार्य करते हुये विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन करते हुये गुप्त रुप से आसूचना संकलन कर त्वरित कार्यवाही करते हुये 13 फरवरी को एक अभियुक्त मुरसलीम पुत्र अब्दुल करीम जाति मेव मुसलमान उम्र 29 साल निवासी सोलाका थाना मुण्डकटी जिला पलवल हरि को गिरफ्तार किया गया। जितेन्द्रकुमावत पुत्र श्री बाबूलाल जाति कुम्हार उम्र 34 साल निवासी हनुमान नगर वैशालीनगर जयपुर हाल चैनल मैनेजर EPS कम्पनी ने रिपोर्ट दर्ज 30 अक्टूबर को रात्री करीब 2:00 पर अज्ञात चोर बीडीएम अस्पताल कोटपूतली के सामने लगे बैंक आफ इण्डिया के एटीएम को गैस कटर से काटकर 14,95,000/- रूपये लुट कर ले गयेजिस पर प्रकरण में वांछित अज्ञात आरोपीगण की तलाश पतारसी हेतु विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपीगण की डीएसटी टीम जिला भिवाड़ी के साथ मिलकर सरगर्मी से तलाश व गुप्त सूत्रों से जानकारी की गई तो मेवात ईलाके के अपराधियों द्वारा एटीएम लूट की वारदात करना जानकारी में आया। इस पर वांछित आरोपीगण की थाना बहरोड़ डीएसटी टीम भिवाड़ी के साथ मिलकर तलाश करते हुये अभियुक्त मुरसलीम पुत्र अब्दुल करीम जाति मेव मुसलमान उम्र 29 साल निवासी सोलाका थाना मुण्डकटी जिला पलवल हरियाणा को गिरफ्तार किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button