IC News and Media House Private Limited


अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News रीवा नगारिया बस्ती गोली कांड के 02आरोपियों को कोतवाली पुलिस नें किया गिरफ्तार

✍️रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा 

नगारिया बस्ती गोली कांड के 02आरोपियों को कोतवाली पुलिस नें किया गिरफ्तार |घटना का संक्षिप्त विवरण -दिनांक 12/02/2023कि शाम फरियादी लक्ष्मण प्रसाद यादव पिता लटाकी यादव निवासी नगारिया रीवा का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि आज दिनांक को मिथुन बंसल अपनें साथियो के साथ मेरे घर आया और पुराने विवाद को लेकर मारपीट करने लग गए मैंने बीच बचाव किया तो तो मेरे ऊपर कट्टे से 02फायर किया है फरियादी कि रिपोर्ट पर से थाना सिटीकोतवाली में अपराध क्रमांक 111/23धारा 307.294.506. आई. पी. सी. एवं 25.27. आर्म्स एक्ट का अपराध कायम किया जाकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रीवा श्री नवनीत भसीन. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनकर के निर्देश एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली उप निरीक्षक प्रवीण उपाध्याय कि पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का पता तलाश सभी जगह किया गया

जो आरोपी नहीं मिले मुखबिर कि सूचना मिली कि आरोपी शहर से बाहर भागने के फिराक मे है जिसपर से थाना प्रभारी सीटी कोतवाली द्वारा अलग अलग जगहों पर नाका बंदी किया गया प्रकरण के 02आरोपियों को कटरा से गिरफ्तार किया गया आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूंछताछ किया गया जिसमे आरोपियों नें जुर्म करना स्वीकार किया आरोपियों के कब्जे से 01पिस्टल जप्त कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया आरोपी मिथुन बंसल दुर्दात आरोपी है जिसके खिलाफ रीवा जिला के विभिन्न थानो मे हत्या का प्रयास लूट डकैती अवैध शराब तस्करी के कुल 11अपराध पूर्व से पंजीबद्ध है आरोपी के विरुद्ध रासुका कि कार्यवाही कराई गयी है गिरफ्तार आरोपी (1)मिथुन बंसल पिता मुन्ना लाल बंसल उम्र 22साल निवासी गुढ़ चौराहा (2)रवि सेन पिता संतोष सेन उम्र 22साल निवासी पाण्डेय टोला रीवा जप्त मशरूका -अवैध आर्म्स घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल -महत्वपूर्ण भूमिका -निरीक्षक प्रियंका पाठक एवं उनकी टीम अमहिया थाना प्रभारी दीपक तिवारी एवं उनकी टीम थाना प्रभारी सिटी कोतवाली उप निरीक्षक प्रवीण उपाध्याय ए. एस. आई. महेंद्र त्रिपाठी प्रधान आरक्षक तुलसीदास साकेत आर.847रत्नाकर सिंह आर.596उपेंद्र पाण्डेय आर.288संजीत यादव आर.394मुही उद्दीन कि महत्वपूर्ण भूमिका रही

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button