IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेशराज्य

Uttar Pradesh News दबंग व्यक्ति ने महिला व उसके परिवार के साथ की मारपीट

 रिपोर्टर दीनानाथ निषाद फतेहपुर उत्तर प्रदेश

फतेहपुर जनपद में इन दिनों दबंगों का कहर लगातार जारी है जहां आपको बताते चलें कि जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पखरौली गांव की निवासिनी शमा परवीन पत्नी अब्दुल सलाम ने गाजीपुर थाना में एक तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति विगत 25 वर्षों से ईंट भट्ठे में मुनीम का कार्य करता है। वहीं पीड़िता ने बताया कि वह 13 फरवरी को अपने परिवार के साथ घर के बाहर बैठी हुई थी कि पीड़िता के पड़ोसी मोहम्मद अंसार पुत्र याकूब शाह तथा उसका परिवार एवं उसका साथी सद्दीक पुत्र लाल मियां पीड़िता को अकारण भद्दी भद्दी गालियां देने लगे।जहां पीड़िता ने बताया कि उसके मना करने पर उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट करने लगे जहां पीड़िता का पुत्र उक्त घटना का वीडियो बनाना चाहा तो उक्त दबंगों के द्वारा मोबाइल छीनते हुए पीड़िता के बेटे को भी मारा। वहीं पीड़िता ने बताया कि उक्त दबंग व्यक्ति गांव में ऐसी कई घटनाएं कर चुका है और थाने पर संपर्क होने के कारण अपने पत्नी और बेटी को थानाध्यक्ष के सामने खड़ा कर झूठी शिकायत कर कई लोगों से पैसा ऐंठ चुका है।जहां पीड़िता ने बताया कि उक्त दबंग व्यक्ति का यही पेशा बन चुका है।जहां पीड़िता ने बताया कि उक्त घटना को भी वह थाने पर तहरीर देने गई तो पुलिस उसकी बात न सुनकर उसे सुलह समझौता के लिए दबाव बनाने लगी और पीड़िता ने बताया कि पुलिस जबरदस्ती उससे सुलह समझौता के नाम पर अंगूठा निशान भी लगवा लिया जहां पीड़िता के घर पहुंचने पर,उक्त दबंगों के द्वारा पुनः उसे जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। वहीं आज 14 फरवरी को पीड़िता पुनः थाना गाजीपुर पहुंचकर उक्त लोगों के खिलाफ तहरीर दिया।।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button