IC News and Media House Private Limited


अपराधराजस्थान

Rajasthan News सोशियल मीडिया पर अपराधियों की पोस्ट लाईक, फॉलो व शेयर करने वालों की खैर नहीं

कोटपूतली पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर आशीष मित्तल कोटपुतली जयपुर राजस्थान

प्रदेश में तेजी से बढ़ रही आपराधिक घटनाओं, वारदातों को रोकने के लिए जहाँ राज्य सरकार व पुलिस द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे है। वहीं अपराधियों व असामाजिक तत्वों के महिमा मंडन के लिए सोशियल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, व्हॉट्सअप, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि पर अपराधियों को फॉलो करने वाले एवं उनकी पोस्टों को शेयर व लाईक करने के साथ-साथ अवैध हथियारों व बदमाशों के साथ रॉबिनहुड पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं है। राजधानी जयपुर की भांति पुलिस द्वारा क्षेत्र में भी अब निरन्तर कार्यवाही की जायेगी। एसएचओ सवाई सिंह ने बताया कि जयपुर ग्रामीण एसपी मनीष अग्रवाल द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अपराधियों व असामाजिक तत्वों की रॉबिनहुड पोस्टों व उनके पेज को फॉलो, लाईक, कमेंट व शेयर करने वाले अनुयायियों के विरूद्ध अभियान शुरू किया गया है।

जिसके तहत ऐसे युवकों की काउंसलिंग कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोटपूतली थाने के हिस्ट्रीशीटर अपराधी पवन उर्फ पंख्या (27) पुत्र सुरेश चंद गुर्जर निवासी ग्राम नांगल पण्डितपुरा, कोटपूतली के द्वारा फेसबुक पेज पर हथियारों के साथ डाली गई रॉबिनहुड पोस्ट को लाईक व शेयर करने एवं समझाईश करने पर ऐलानियां धमकी देने वाले दो युवकों क्रमश: अजय कुलदीप (24) पुत्र कैलाश चंद रैगर निवासी ग्राम दादुका, कोटपूतली व आशीष (19) पुत्र रमेश चंद वर्मा निवासी ग्राम बसई, कोटपूतली को गिरफ्तार कर उनसे पुछताछ की जा रही है। साथ ही ऐसी पोस्ट डालने वाले अन्य युवकों की पहचान के लिए भी सोशियल मीडिया पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एसएचओ सवाई सिंह ने बताया कि सोशियल मीडिया के माध्यम से समाज में अशांति व डर फैलाने वाले बदमाशों एवं इन्हें फॉलो करने वाले असामाजिक तत्वों को कतई बक्शा नहीं जायेगा। आने वाले दिनों में इनके खिलाफ अभियान व कार्यवाही तेज होगी। जिसके लिए पुलिस द्वारा सोशियल मीडिया पर सक्रिय ऐसे युवाओं की लिस्ट बनाई जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button