झारखण्डराज्य

Jharkhand News रेलवे की जमीन पर बसे तेतुलतल्ला मैदान में अबैध कब्जा कर दुकान चला रहे अतिक्रमण कारियों को खली करवाने पहुंचे रेलवे के अधिकारियो को स्थानिय दुकानदारो का विरोध सामना करना पड़ा ।

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड

रेलवे की जमीन पर बसे तेतुलतल्ला मैदान में अबैध कब्जा कर दुकान चला रहे अतिक्रमण कारियों को खली करवाने पहुंचे रेलवे के अधिकारियो को स्थानिय दुकानदारो का विरोध सामना करना पड़ा । हलाकि मौके पर रेलवे पुलिस और जिला प्रशासन की टीम भी मौजूद थीं स्थानीय दुकानदारों की मानें तो पिछले कई सालों से यहां पर दर्जनों लोग दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं आज रेलवे के द्वारा बुलडोजर लेकर तोड़ने के लिए पहुंचे हैं। जबकि 1994 में धनबाद उपायुक्त और धनबाद उप विकास आयुक्त ने हम सभी को स्थाई निर्मित दुकान देने की बात कह कर यहां पर दुकान लगाने को कहा था और दुकान नहीं हटाया जाने का आश्वासन दिया था इसके बावजूद भी आज हमें हटाया जा रहा है पहले तो रेलवे और जिला प्रशासन यह तय करें कि यह जमीन किसके अंतर्गत आता है और दुकानदारों को स्थाई दुकान बनाकर आवंटित करें हम दुकान के शुल्क अदा करने के लिए तैयार हैं यहां पर सैंकड़ो से अधिक दुकानदार दुकान लगाकर अपने परिवार को भरण-पोषण कर रहे है। अगर यह दुकान हटा दिया जायेगा तो हम सभी दुकानदारो पर रोजी-रोटी पर आफत आ जायेंगे।

जिला प्रशासन के सीओ प्रशांत लायक ने मीडिया को बताया कि यहां पर कई दुकानदार जीविका को चला रहा हैं। रेलवे तथा जिला प्रशासन की जमीन की मापी की जा रही है। मापी होने के बाद ही यह स्पष्ट पता चल पाएगा यह जमीन रेलवे के अधीन हैं या फिर जिला परिषद की।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button