ब्रेकिंग न्यूज़

धनबाद में शांतिपूर्ण संपन्न हुई रामनवमी, उपायुक्त-एसएसपी ने किया देर रात तक भ्रमण

 

👉रामनवमी पर अलर्ट रहा प्रशासन, डीसी-एसएसपी ने किया शहर का दौरा

👉सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया पर्व

👉धनबाद में रामनवमी शांति और सौहार्द के साथ संपन्न, प्रशासन रहा मुस्तैद

👉रातभर सड़कों पर रहे अधिकारी, हर क्षेत्र में दिखी कड़ी निगरानी

 

धनबाद, 27 मार्च 2026:

रामनवमी के अवसर पर धनबाद जिले में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने देर शाम से लेकर रात तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान दोनों वरीय अधिकारियों ने धनबाद रेलवे स्टेशन, बैंक मोड़, पुराना बाजार, केंदुआ बाजार, करकेन्द बाजार, लोयाबाद, छाता टांड, नया मोड़, कतरास बाजार, गौशाला मोड़, काको मठ, विनोद बिहारी चौक, मेमको मोड़ और गोल बिल्डिंग सहित बलियापुर के कई इलाकों का दौरा किया। इस दौरान वे जगह-जगह रुककर व्यवस्था का निरीक्षण करते रहे।

भ्रमण के क्रम में विभिन्न समितियों द्वारा बनाए गए स्वागत मंचों से अधिकारियों ने लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। कई स्थानों पर स्थानीय समितियों ने उनका स्वागत एवं सम्मान भी किया। अधिकारियों ने मौके पर तैनात दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्क रहने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने बताया कि जिले में रामनवमी का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सभी अखाड़ा दल निर्धारित समय पर अपने-अपने स्थानों पर लौट गए। वहीं प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी अंतिम अखाड़ा दल के लौटने तक अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर तैनात रहे।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला कंट्रोल रूम शनिवार सुबह 6 बजे तक सक्रिय रखा गया है।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button