उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र हरीश चन्दर ने बकेवर थाने का किया निरीक्षण, नगर के सभ्रांत नागरिकों व व्यापरियों ने किया डीआईजी का स्वागत

डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र हरीश चन्दर ने बकेवर थाने का किया निरीक्षण, नगर के सभ्रांत नागरिकों व व्यापरियों ने किया डीआईजी  का स्वागत किया गया

*बकेवर:-*

आए हुए पदाधिकारी का स्वागत किया गया⏩ डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र हरीश चन्दर ने शुक्रवार को बकेवर थाना परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाने की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और अभिलेखों के रख रखाव की सराहना की।

⏩ निरीक्षण के पश्चात डीआईजी हरीश चन्दर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीचन्द्र एवं एसपी सिटी अक्षय नाथ त्रिपाठी का नगरवासियों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

⏩ इसके बाद आयोजित जनसंवाद बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा के नेतृत्व में संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक हुई। बैठक में कानून व्यवस्था, जनसमस्याओं और सरकार की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान गोपाल मोहन शर्मा ने डीआईजी को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट आदित्य मोहन शर्मा ने किया।

⏩ नगर के व्यापार मंडल अध्यक्ष शीलू शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा अनुज तिवारी, दीपक राजपूत, सहित अन्य लोगों ने भी डीआईजी को पुष्पमाला व पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया।

⏩ बैठक में मुख्य रूप से चेयरमैन लखना गणेश पोरवाल, प्रकाश मिश्रा, विवेक यादव सन्नी चेयरमैन बकेवर, रिंकू श्रीवास्तव, गुड्डन पाण्डेय, महेन्द्र तिवारी, अनुज तिवारी, अमन तिवारी, रवि प्रकाश चौधरी, रविन्द्र गुप्ता, अमित तिवारी, पूर्व प्रधान राहुल तिवारी, आशीष मोहन शर्मा, उमेश कुशवाहा (एडवोकेट), ज्योत प्रकाश, शिवांग त्रिपाठी, सोमेश अवस्थी, इस्लाम खां, संजू शर्मा, सचिन शर्मा, जन्नू राजपूत, दीपक राजपूत, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

⏩ कार्यक्रम के दौरान डीआईजी ने आमजन से सीधे संवाद किया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें जनता का सहयोग भी बेहद जरूरी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button