ब्रेकिंग न्यूज़

भिखराजपुर में रामनवमी जुलूस के दौरान उपद्रव, प्रशासन सख्त

👉असामाजिक तत्वों की पहचान कर होगी कार्रवाई

👉डीसी-एसएसपी ने रात में पहुंचकर संभाली स्थिति

👉इलाके में अतिरिक्त बल तैनात, शांति बनाए रखने की अपील

धनबाद, 27 मार्च 2026: बलियापुर थाना क्षेत्र के भिखराजपुर में रामनवमी के अवसर पर निकाले गए अखाड़ा जुलूस के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उपद्रव किए जाने का मामला सामने आया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन तत्काल सक्रिय हुआ और देर रात उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया।

उपायुक्त ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया गया। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और लगातार गश्त जारी है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उपद्रव में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे शांति एवं सौहार्द बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।

इस दौरान सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, डीएसपी शंकर कामती, अरविंद कुमार सिंह एवं एसडीपीओ सिंदरी आशुतोष सत्यम सहित कई अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button