पंजाबब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Madhya Pradesh News कल आएंगे मुख्यमंत्री, बीजाडांडी, घुघरी में सभा को करेंगे संबोधित

 माता राजराजेश्वरी मंदिर में सीएम करेंगे पूजा-अर्चना

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्य प्रदेश

मंडला  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 17 अक्टूबर को मंडला नगर में आगमन होगा। मुख्यमंत्री चौहान मंडला सहित घुघरी, बीजाडांडी के ग्राम मानिकसरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक एवं सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री शिवराज चौहान हेलीकॉप्टर द्वारा महाराजपुर मंडला स्थित हेलीपेड में पहुंचेंगे। इसके बाद माता राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर नगर भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र नर्मदा जी वार्ड में ठाकुर परिसर स्थित गार्डन में शक्तिकेंद्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद दोपहर 12.10 बजे से रोड शो में शामिल होंगे। मंडला नगर के बुधवारी चौक, उदय चौक, अंबेडकर चौक, दीनदयाल चौक, बस स्टेंड, लालीपुर अवंति बाई चौक होते हुए बैगा बैगी चौक, नेहरू स्मारक से महाराजपुर दादा धनीराम मंदिर, आंगन तिराहा, होते हुए बजरंग चौक से नर्मदा संगम हेलीपेड तक पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री चौहान रोड शो के दौरान नगर की जनता से भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश में 5वीं बार सरकार बनाने के लिए जनआशीर्वाद लेंगे। मंडला नगर में आयोजित कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री चौहान बिछिया विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड घुघरी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा आयोजित सभा को संबोधित करेंगे तत्पश्चात निवास विधानसभा क्षेत्र के बीजाडांडी विकासखंड के ग्राम मानिकसरा पहुंचकर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंडला आगमन को लेकर निवास विधानसभा, बिछिया विधानसभा, मंडला विधानसभा, क्षेत्र के कार्यक्रम स्थल का दौरा कर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को तैयारियों के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। द्विवेदी ने जिले के आम नागरिको से आग्रह किया है कि मुख्यमंत्री जिले के विभिन्न कार्यक्रम, रोड शो, जनसभा में शामिल होंगे। जनता पार्टी के प्रत्याशियों को विजय दिलाने अपना आर्शीवाद प्रदान करें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button