अपराधउत्तरप्रदेश

Uttar Pradesh News बकरी के खिलाफ एफ़आईआर कराने थाने पहुंचा किसान, शिकायत सुन पुलिस भी रह गई हैरान

रिपोर्टर मो ज़ैद सूरतगंज बाराबंकी उत्तर प्रदेश 

कानपुर :- अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक शख्स बकरी के खिलाफ फूल चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुंच गया. उसका कहना है कि कुछ बकरियां उसके खेत में घुसकर गेंदा के फूल खा गईं. मौके से उसने 2 बकरियों को पकड़ लिया. फिर उन्हें ऑटो में भरकर पुलिस के पास पहुंच गया. अब पुलिसवाले असमंजस में हैं कि वो क्या कार्रवाई करें. फिलहाल, ये मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. बता दें कि घटना भीतरगांव इलाके के गौरी काकरा गांव की है. यहां आसपास फूलों की खेती होती है. किसान शैलेंद्र निषाद भी फूलों की खेती करते हैं. इस बार उन्होंने गेंदा के फूलों की खेती की है. लेकिन इधर कई दिन से शैलेंद्र परेशान थे. क्योंकि शाम होते ही कोई चुपके से उनके फूलों को तोड़ ले जाता था. शैलेंद्र ने अपने गांव के लोगों से पूछा लेकिन कोई पता नहीं चला. ऐसे में बीते सोमवार को शैलेंद्र फूल बेचने शहर नहीं गए बल्कि चुपचाप लाठी लेकर खुद ही अपनी खेत की रखवाली में बैठ गए. इसी बीच शाम को उन्होंने देखा कि एक तरफ से चार-पांच बकरियां उनके खेत में घुसकर फूलों को खा रही हैं

ये देख शैलेंद्र का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने बकरियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो भाग गईं. हालांकि, आखिर में उनके हाथ दो बकरियां लग गईं. बस फिर क्या था शैलेंद्र इन दो बकरियों को पकड़कर तुरंत सड़क पर आए और ऑटो में भरकर सीधे थाने पहुंच गए. थाने में बकरी की शिकायत लेकर पहुंचे शैलेंद्र को देख पुलिसवाले भी हड़बड़ा गए. पुलिस ने शैलेंद्र से बकरियों को लेकर आने का कारण पूछा तो किसान ने बताया- साहब, यह सब रोज मेरे फूलों को चुपचाप जाकर खा जाती हैं. जिससे मेरा बहुत नुकसान हो रहा है. लेकिन बकरियों का मालिक इसपर कोई ध्यान नहीं देता है. इसलिए मैं चोरी करके फूल खाने वाली इन बकरियों को ही पकड़ लाया हूं. शिकायत सुन पुलिस भी असमंजस में थी वो क्या करे. हालांकि, बाद में पुलिस ने पता करवाया कि ये बकरियां किसकी हैं तो मालिक का चला. थाने के दारोगा प्रमोद कुमार के मुताबिक, गांव की एक लड़की की ये बकरियां हैं. उसने बताया कि किसी ने बकरियों को खोल दिया था, जिस कारण वो खेतों में चली गईं. हिदायत देने के बाद उसने बांधकर रखने की बात कही है.

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button