
रिपोर्टर सुनील कुमार प्रसाद झारखंड जमशेदपुर
झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के बैनर तले जिला पूर्वी सिंहभूम के पोटका में सरकारी विद्यालय में झारखंड सरकार द्वारा चलाई जाने वाली 3 महीने की मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग का आज समापन किया गया। झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के द्वारा पोटका के स्कूल में या ट्रेनिंग चलाई जा रही थी आज के समापन कार्यक्रम में विशेष रूप से झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के हेड कोच और डायरेक्टर मास्टर सुनील कुमार प्रसाद महिला प्रशिक्षक शिल्पी दास नरवा पहाड़ के कोच श्रीकांत भास्कर और नरवा पहाड़ की ट्रेन अनुमति टू डू जिनके द्वारा पोटका के स्कूलों मैं ट्रेनिंग दिया गया था। इसके अलावा इस समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य और कई शिक्षक एवं शिक्षिकाएं वहां उपस्थित थे छात्राओं को इस 3 महीने की ट्रेनिंग के उपलब्धि के बाद उन्हें फिजिकल फिटनेस लाइफटाइम मार्शल आर्ट्स इंडिया के तरफ से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। मास्टर सुनील कुमार प्रसाद का यह कहना है कि प्रमाण पत्र देने से ना केवल छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि छात्राएं आगे और इस तरह की खेलो एवं ट्रेनिंग में बढ़ चढ़ के भाग लेगी। प्रमाण पत्र वितरण के दौरान लड़कियों में काफी खुशी का माहौल रहा। बच्चों का कहना था कि हम इसी तरह की कला प्रत्येक दिन मार्शल आर्ट सीखना चाहते हैं और सरकार से हमारा निवेदन है कि सरकारी विद्यालय में मार्शल आर्ट जूडो कराटे ताइक्वांडो जैसे खेल को अनिवार्य किया जाए मुख्य रूप से झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के तत्वाधान में । झारखंड के कई जिले में झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही है इनके द्वारा कई प्राइवेट और सरकारी विद्यालय में निशुल्क भी ट्रेनिंग दी जाती है । इस बात की सूचना ट्रेनिंग सेंटर के डायरेक्टर सुनील कुमार प्रसाद दिया है।




Subscribe to my channel