Madhya Pradesh News छतरपुर जिले जनपद पंचायत (गौरिहार)के ग्राम गहबरा में स्वास्थ्य एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
गहबरा (गौरिहार) 25 जून 2026। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरिहार द्वारा ग्राम पंचायत गहबरा में स्वास्थ्य एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक जूनियर डॉक्टर श्रीमती भावना राजे प्रजापति द्वारा किशोर-किशोरियों, महिलाओं एवं ग्रामीणजनों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान निम्न विषयों पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया—
✅ 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया एवं महत्व।
✅ नियमित टीकाकरण के लाभ तथा बच्चों को सभी टीके समय पर लगवाने की अपील।
✅ विद्यालयों में चल रही प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी एवं बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया।
✅ वर्षा ऋतु में मलेरिया, डेंगू एवं अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए।
✅ नशामुक्ति का संदेश देते हुए सभी प्रकार के नशों से दूर रहने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई।
✅ 28 जून से प्रारंभ होने वाले पोलियो अभियान में सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने का आग्रह किया गया।
✅ आद्रा नक्षत्र प्रारंभ होने के साथ खरीफ फसल की तैयारी को लेकर किसानों को जानकारी दी गई कि अरहर (तुअर), मूंग, तिल एवं मूंगफली के बीज जनपद पंचायत गौरिहार द्वारा सभी ग्राम सेवकों के पास उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिन्हें किसान भाई-बहन प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम के सफल संचालन में ग्राम की सेवाप्रदाता एवं सहयोगी टीम का विशेष योगदान रहा। इनमें रेखारानी पाल, शिवानी अहिरवार, काजल अहिरवार प्रांशु पाल अंशिका कुशवाहा अर्जुन अनुरागी अंकित बसोर प्रेम बाबू पाल अंजू पाल, राधा पाल, अंकिता, जानकी शुक्ला, संगीता कुशवाहा, करुणा अहिरवार, रंजिता कुशवाहा, आकाश, प्रयागराज पाल, हेमंती पाल, रत्नेश पाल, हरी पाल, रक्षा पाल, उमेश खंगार, लक्ष्मण, ममताप्रसाद, आदित्य, सियाबाई कुशवाहा (आशा), माया विश्वकर्मा (आशा), पायल केवट (साथिन), सुषि श्रीवास्तव (साथिन), कल्पना आदिवासी, रैना आदिवासी, रिंकू आदिवासी, सुमन, मेधा, सुनीता लखेर (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता), कलावती (सहायिका), अरविंद कुमार अवस्थी (प्रधानाध्यापक), राजा राम शुक्ला (शिक्षक) एवं शिवगोपाल द्विवेदी (शिक्षक) शामिल रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण से संबंधित जानकारियों को उपयोगी बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की सराहना की।
श्रीमती भावना राजे नरेंद्र प्रजापति
जनपद सदस्य, वार्ड क्रमांक 14, पलटा
जनपद पंचायत गौरिहार
महिला जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय कुंभकार संघ, शाखा छतरपुर




Subscribe to my channel