Himachal Pradesh News हरिकृष्ण हिमराल कांग्रेस कमेटी जिला शिमला (ग्रामीण) के अध्यक्ष पद पर मनोनीत, क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर

ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश
शिमला ग्रामीण की दूर दराज पंचायत हिमरी निवासी हरिकृष्ण हिमराल को शिमला जिला( ग्रामीण) कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने के पीछे, पार्टी के लिए उनका महत्वपूर्ण योगदान,कर्तव्य निष्ठा व ईमानदारी का तोफहा माना जा रहा है। पेशे से इंजीनियर हरी कृष्ण हिमराल लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के लिए अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए पार्टी के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रह चुके है। हरीकृष्ण हिमराल ने जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पदभार संभालते ही संगठन को बूथ स्तर पर तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया है उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खड़ा उतरेंगे तथा राहुल गांधी के विजन और पार्टी की विचारधारा को गांव गांव तक पहुंचाने का काम करेंगे।

हिमराल ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी,प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, वरिष्ठ नेता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौड़, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, रोहडू के विधायक मोहनलाल ब्राकटा, रामपुर विधायक नंदलाल सहित हिमाचल प्रदेश के सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया है ।उन्होंने कहा कि जिला शिमला के ग्रामीण अध्यक्ष का दायित्व संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और वह कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।ग्राम पंचायत धरोगडा की प्रधान पुष्पा ठाकुर , उप प्रधान केवलराज वर्मा सदस्य राजकुमार भंडारी, कांता मेहता, कल्पना भंडारी, ईश्वर सिंधौली व जमनी देवी ने हरिकृष्ण हिमराल की ताजपोसी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।

मीडिया से बातचीत में केवलराज वर्मा का कहना था कि संगठन के प्रति हरि कृष्ण हिमराल जी की निष्ठा समर्पण और लंबे राजनीतिक अनुभव से निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया की हरीकृष्ण हिमराल जी के नेतृत्व में संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त होगा तथा कार्यकर्ताओं की आवाज को नई दिशा मिलेगी। शिमला ग्रामीण कांग्रेस संगठनों के विभिन्न पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं ने भी हिमराल की ताजपोशी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से उनके सफल कार्यकाल वह उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है। ओम प्रकाश शर्मा ब्यूरो चीफ इंडियन क्राइमन्यूज़ शिमला।




Subscribe to my channel