मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

Madhya Pradesh News एक बार फिर डॉ आशीष व्यास ने किया पन्ना जिले का नाम रोशन

रिपोर्टर सत्यव्रत भुर्जी पन्ना मध्य प्रदेश 

डॉ आशीष व्यास निवासी चिकलहाई तहसील अमानगंज जिला पन्ना , के रहने वाले हैं। जो अपनी रिसर्च से देश विदेश में अपने देश और जिले का प्रतिनिधित्व किया है। वायरल संक्रमण में शोध के लिए डॉ. व्यास को 16, अंतरराष्ट्रीय और 12 राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। वर्तमान में डॉ व्यास कोलकाता में जेसी मार्टिन सेंटर फॉर लिवर रिसर्च एंड इनोवेशन में सहायक प्रोफेसर और लीडर इम्यूनोलॉजी, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्पायर फैकल्टी के रूप में कार्यरत हैं। अभी हाल में डॉ. व्यास को इंटरनेशनल लीवर कांग्रेस जो कि लंदन में जून 2022 में आपको आमंत्रित किया गया और यंग इंवेस्टिगेटर अवार्ड से सम्मान किया गया था।


प्लेसेंटा में भी होता है और प्रतिकृति कर सकता है हेपेटाइटिस बी फर्स्ट स्टडी फ्रॉम इंडिया। इंडियन सोसाइटी ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, (ISGCON) का 63वां वार्षिक सम्मेलन जनवरी 2023 में जयपुर में जयपुर प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। इस बैठक में प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय वक्ताओं ने भाग लिया, जो गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के विभिन्न क्षेत्रों जैसे ल्यूमिनल डिसऑर्डर, पैनक्रिएटो-बिलियरी डिजीज, हेपेटोलॉजी, जीआई ऑन्कोलॉजी, इंटरवेंशनल जीआई एंडोस्कोपी, जीआई फिजियोलॉजी और बेसिक साइंस में अपनी विशेषज्ञता और ज्ञान साझा करेंगे। इस वार्षिक बैठक में 2500 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

डॉ. आशीष व्यास को इंडियन सोसाइटी ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी द्वारा 2022 के लिए अपनी शोध प्रस्तुति और युवा अन्वेषक पुरस्कार के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. व्यास को यह पुरस्कार चौथी बार मिला है। उन्होंने पहली बार प्लेसेंटा में हेपेटाइटिस बी वायरस प्रतिकृति की पहचान की। उनका शोध साइंटिफिक रिपोर्ट्स यूनाइटेड किंगडम में नेचर पब्लिकेशन ग्रुप जर्नल में प्रकाशित हुआ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button