IC News and Media House Private Limited


अपराधमध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News एकान्त का फायदा उठाकर टू व्हीलर, साईकिल चोरी समेत कई आपराधिक मामलों में लिप्त अपराधी को पुलिस ने पकड़ा

आरोपी लूट, चोरी , छेड़छाड़ एवं मारपीट जैसे जघन्य अपराधो को दे चुका है अंजाम ।

✍️रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन राजधानी भोपाल, मध्यप्रदेश

वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के लिये चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त जोन 2 भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय जोन 2 भोपाल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में तथा थाना प्रभारी मिसरोद के नेतृत्व मे तीन चोरी के वाहन किये बरामद जांच के दौरान एवं रात्रि गश्त व पेट्रोलिंग के दौरान संदेहियों से लगातार पूछताछ की गई ,तकनीकी संसाधनो का प्रयोग कर सूक्ष्म अवलोकन किया गया । विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चार वर्ष पूर्व कैपिटल माँल से चोरी गई बुलट मोटर साईकिल ग्राम खरगौन बरेली रायसेन का रहने वाले व्यक्ति ने चोरी की थी मुखबिर की सूचना विश्वसनीय होने से न्यायालय से प्रकरण मे पुनः विवेचना करने की अनुमति लेकर केस खोला गया। संदेही को पकड़ कर पूछताछ की गई संदेही ने तीन मोटर साईकिल चोरी करना स्वीकार किया जिसमे से एक बुलट मोटर साईकिल अपने परिचित को बेच दी तथा एक मोटर साईकिल टपरिया गाँव मे खेत पर छुपा दी अन्य एक मोटर साईकिल को पेट्रोल खत्म हो जाने पर बगरसिया पुल के पास छोड़ दी। तीनो मोटर साईकिल बरामद कर ली गई ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button