ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News भाजपा नेत्री डॉ. सुषमा यादव की तीसरे चरण की ऐतिहासिक रही जनसम्पर्क यात्रा

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

तीन चरणों में आयोजित जनसंपर्क यात्रा में जनता जनार्धन का मिला अपार जन समर्थन

चौमू विधानसभा क्षेत्र में भाजपा से प्रबल दावेदारों में भाजपा नेत्री डॉ सुषमा यादव का नाम सबसे आगे

मोदी सरकार के कार्यकाल में ही हुआ, पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन- भाजपा नेत्री डॉ. सुषमा यादव

भाजपा नेत्री डॉ. सुषमा यादव के नेतृत्व में गाँव-गाँव, ढाणी ढाणी में बजा भाजपा का डंका

प्रत्येक गाँव में भाजपा नेत्री डॉ. सुषमा यादव का माला व साफा पहना कर हुआ भव्य स्वागत सत्कार

चौमू राजस्थान में विकास की बहार चाहिए, एक बार फिर से बीजेपी सरकार चाहिए। वीरों की भूमि राजस्थान में फिर से कमल खिलाने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को गाँव-गाँव, ढ़ाणी-ढाणी जाकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। यह कहना है चौमूं विधानसभा की भाजपा नेत्री डॉ. सुषमा यादव का। भाजपा नेत्री डॉ. सुषमा यादव ने अपने तीसरे चरण की जनसम्पर्क यात्रा के दौरान राज्य में गहलोत सरकार पर भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार सहित विभिन्न मुद्दों पर लेकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में महिला अत्याचार चरम पर हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में राजस्थान नम्बर-1 पर हैं। भाजपा नेत्री डॉ. सुषमा यादव ने कहा कि पूरे देश में सबसे अधिक अगर कहीं भ्रष्टाचार है, तो वह राजस्थान में है। महिला अत्याचार, दलित उत्पीडऩ, दुष्कर्म, गैंगवार, गैंगरेप, लूट व हत्या जैसी घिनौनी घटनाएं भी राजस्थान में ही सर्वाधिक हो रही है। इसके साथ ही राजस्थान में पेपर लीक व बेरोजगारी की समस्या से युवा परेशान हो रहे है। अपराध के आकड़ें छिपा रही सरकार भाजपा नेत्री डॉ. सुषमा यादव ने कहा कि प्रदेश में अपराध इस समय बड़ा सियासी मु्द्दा बना हुआ हैं। वहीं महिला अत्याचार पर बीजेपी लगातार सरकार को घेर रही हैं। सरकार पर अपराध के आंकड़े छिपाने का आरोप हैं। राजस्थान पुलिस अपराध के आंकड़ें जारी नही कर ही हैं। यह सब चुनावी साल के चलते जानबूझकर किया जा रहा हैं। राज्य सरकार आंकड़े छिपाकर अपना बचाव करने की कोशिश कर रही है, लेकिन सरकार यह समझ ले कि आंकड़े छुपाने से कुछ होने वाला नहीं है। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था और महिला हिंसा का मुद्दा इस सरकार की वापसी करवाकर रहेगा।

चंद्रयान-3 की सफलता पर भाजपा नेत्री डॉ. सुषमा यादव को दी ग्रामीणों ने बधाई, मोदी सरकार के लगे नारे

चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुप पर सॉफ्ट-लैंडिंग की सफलता पर भाजपा नेत्री डॉ. सुषमा यादव को जनसम्पर्क यात्रा के दौरान सभी ग्रामीणवासियों ने बधाई दी साथ ही इसकी सफलता पर लोग भारत माता की जयकार भी लगा रहे थे। भाजपा नेत्री डॉ. सुषमा यादव ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में ही पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन हुआ है। इस लिए भाजपा को ज्यादा से ज्यादा समर्थन कर देश के विकास में भागीदार बने।

बता दे कि भाजपा नेत्री डॉ. सुषमा यादव की तीसरे चरण की जनसंपर्क यात्रा रविवार सुबह रींगस रोड़ स्थित अंजनी माता मंदिर से भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर प्रारंभ की गई। भाजपा नेत्री डॉक्टर सुषमा यादव ने बताया कि आज तीसरे चरण की जनसंपर्क यात्रा की गई है। उन्होंने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य पीएम नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को बताते हुए भाजपा द्वारा चलाए जा रहे 17 अगस्त से 30 अगस्त तक सदस्यता अभियान के तहत अधिक से अधिक सदस्य जोडऩे और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है।

भाजपा नेत्री डॉ. सुषमा यादव के नेतृत्व में निकली इन जगहों से पर जनसंपर्क यात्रा

भाजपा नेत्री डॉ. सुषमा यादव कि तीसरी चरण चरण की जनसंपर्क यात्रा ग्राम हाडौता से गुजरते हुए गोविन्दगढ, ईटावा, उदयपुरिया, भोपावास, सामोद, मँहार, कानपुरा, जाटावाली, बासा खाल्डा, विजयसिंहपुरा, कुशलपुरा, फतेहपुरा, चिथवाडी, मोरीजा, अणतपुरा, जैतपुरा में जनसंपर्क कर समस्त ग्रामवासियों का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए जनसंपर्क यात्रा निकाली।

भाजपा नेत्री डॉ. सुषमा यादव का हुआ जगह-जगह भव्य स्वागत

जनसम्पर्क यात्रा के दौरान प्रत्येक गाँवों में ग्रामवासियों द्वारा डॉ. सुषमा यादव का माला व साफा बांधकर भव्य स्वागत सत्कार किया जा रहा था। डॉ. सुषमा यादव ने भी गाँवों के बुजुर्ग महिला पुरूषों से आशिर्वाद लिया और भाजपा के समर्थन में जुडऩे का आवहन किया। इसी तरह युवाओं में जनसम्पर्क के दौरान भरपुर जोश देखने को मिल रहा था। डॉ. सुषमा यादव ने गाँवों में घर-घर जाकर लोगों से जनसम्पर्क किया। इस दौरान लोगों ने गाँवों की मुख्य समस्याएंओं के बारे में भी अवगत कराया। जिसमे पानी, बिजली कटौती, बेरोजगारी, खराब सडकें, गंदे पानी की नालियाँ व अन्य कई समस्याएओं के बारे में बताया। बता दे कि चौमूं विधानसभा सीट से भाजपा पार्टी की ओर से विधायक पद के लिए भाजपा नेत्री डॉ. सुषमा यादव दावेदारी कर रही है।

चौमू विधानसभा में भाजपा से प्रबल दावेदारी की ओर अग्रसर है भाजपा नेत्री डॉ. सुषमा यादव

जानकारी के अनुसार भाजपा नेत्री डॉ. सुषमा यादव ने तीन चरणों की इस जनसम्पर्क यात्रा में लगभग दो लाख से भी ज्यादा लोगों से जन सम्पर्क कर चुकी है साथ ही मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को अवगत करा चुकी है। गाँवों के अपार समर्थन व जन सैलाब को देखकर भाजपा नेत्री डॉ. सुषमा यादव को चौमूं विधानसभा की भाजपा सीट से प्रबल दावेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button