Madhya Pradesh News थाना समान पुलिस नें नकली सोना बेंचने वाले 02आरोपियों को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा
पुलिस अधीक्षक /डी आई जी रीवा श्री नवनीत भसीन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनकर, के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक शिवाली चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी समान निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता एवं उनकी टीम के द्वारा नकली सोना बेंचने वाले 02आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया फरियादी रामलखन सिंह पिता यज्ञ राज सिंह उम्र 55वर्ष निवासी ग्राम महगना थाना मंनगवा हाल -नेहरू नगर थाना समान में उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट किये कि समदड़िया होटल के सामने ओबर ब्रिज के नीचे सब्जी लेने के लिए गया था वहीं पर मुझे दो ब्यक्ति मिले जो मुझसे बोले कि हम लोग मजदूरी का काम करते हैं खुदाई के दौरान हम लोंगो को सोनें की लड़ी लगी झूमर मिली है उसे बेंचना चाहते हैं तब मै उनसे बोला कि दिखाओ तब वे दोनों ब्यक्ति एक काले रंग कि पन्नी के अंदर से रखें सोने कि लड़ी जैसे झूमर को दिखाया और उसमे से एक छोटा सा टुकड़ा दिया बोला कि इसे आप चेक करा लीजिये असली सोना है बाजार मे इस सोने की झूमर की क़ीमत दस लाख रूपये से ऊपर है हमें पैसे की जरूरत है आप दो लाख रूपये मे ले लो मैंने कहा कि इसे चेक कराने के बाद बताउगा तब उन दोनों ब्यक्तियो नें मेरा नंबर ले लिए और मुझसे एडवांस तीन हजार रुपए ले लिए इसके बाद शाम को मेरे नंबर पर फोन लगाकर बताये कि पैसे कि ब्यवस्था हो गयी है

तो सोने का झूमर ले लीजिये नहीं तो हम लोग बाहर चले जाये उनके बताए स्थान मिश्रा पैट्रोल पम्प के बगल मे गया तो वे दोनों ब्यक्ति वहा पर मिले जिन्होंने अपना नाम मुखिया राय एवं वीरू कुम्हार दोनों निवासी गौतम नगर थाना एत्माददौला जिला आगरा उत्तरप्रदेश बताये उनसे सोने की झूमर दिखाने के लिए बोला तो उन्होंने पूर्व मे दिए गए सोने के टुकड़े एवं झूमर मे लगे टुकड़ो मे अंतर था तब मुझे शक हुआ की यह दोनों ब्यक्ति मुझसे धोखाधड़ी कर नकली सोने को असली सोना बताकर मुझे बेच रहें है तब मै पैसा लेकर आता हूँ कहकर थाना रिपोर्ट करने आ गया थाना समान मे अपराध क्रमांक 64/22धारा 420,34भादवी का अपराध पंजीबद्ध किया गया मामले की विवेचना के दौरान पहरियादी के बताये स्थान पर मिश्रा पैट्रोल पम्प के पास से संदेहियो को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से सोने जैसी धातु की 1.8किलोग्राम वजन की झूमर जब्त कर कब्जा पुलिस किया गया गिरफ्तार आरोपी -(1)मुखिया राय पिता प्रेम राय उम्र 27साल (2)वीरेंद्र कुमार कुम्हार पिता नत्थू कहार उम्र 33वर्ष दोनों निवासी गौतम नगर नई आबादी यमुना ब्रिज कुबेरपुर थाना एत्माददौला जिला प्रयागराज उत्तरप्रदेश जप्त मशरूका -(1)एक अदद असली सोने की गुरिया वजनी 0.400मिलीग्राम (2)सोने जैसे धातु रोल्डगोल्ड की 1.8किलोग्राम की झूमर =महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता प्रधान आरक्षक 206अखिलेश्वर सिंह आरक्षक 902रविकांत मिश्रा आरक्षक 716कामताराज सिंह एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही




Subscribe to my channel