मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News बैठक मतदाता सूची के पुनरीक्षण के कार्य में दिखाएं गंभीरता एसडीएम ने बैठक लेकर दिए निर्देश

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में पूरी गंभीरता से कार्य निष्पादन करें। निष्पक्ष और शुद्ध निर्वाचन के लिए मतदाता सूची का सही होना जरूरी है। मतदाता सूची का यह कार्य प्राथमिकता से समय सीमा में पूर्ण करें। यह बात जतारा एसडीएम लोकेंद्र सिंह सरल ने निर्वाचन कार्य में संलग्न सुपरवाइजर एवं बीएलओ से कही। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में तैनात अमले की बैठक बीते गुरुवार को तहसील कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम लोकेंद्र सिंह सरल ने कहा कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य किया जाना है। सूची में शुद्धता के लिए सुपरवाइजर और बीएलओ अपने काम से संबंधित पूरी जानकारी और नियमों का ध्यान रखें। उन्होंने मतदाता सूची के सर्वे एवं सत्यापन के दौरान बीएलओ द्वारा मतदाताओं से संबंधित कौनसी जानकारी एकत्र की जाना है, यह विस्तार से बताया। इस कार्य में अमले को आ रही कठिनाइयों के समाधान के लिए तहसील कार्यालय निर्वाचन शाखा में संपर्क करना है। बीएलओ रजिस्टर के क्वालिटी पर ध्यान देने तथा बीएलओ के रजिस्टर को शत-प्रतिशत चेक करने के निर्देश एसडीएम ने दिए। उन्होंने कहा कि रजिस्टर के हर पेज पर सुपरवाइजर के हस्ताक्षर होने चाहिए। इस मौके पर तहसीलदार डॉक्टर अवंतिका तिवारी समेत राजस्व निरीक्षक कामता प्रसाद अहिरवार, लक्ष्मी प्रसाद राजपूत मौजूद रहे।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button