Uttar Pradesh News : हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी जनपद महराजगंज के कुशल निर्देशन में, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में थाना बृजमनगंज पर पंजीकृत मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया ।
दिनांक 10.08.2026 को रामकुमार (पुत्र तामेश्वर, निवासी ग्राम हरैया, थाना पुरन्दरपुर, जनपद महराजगंज) द्वारा अपने बेटे की हत्या होने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई। जिसके आधार पर दिनांक 10.08.2026 को थाना बृजमनगंज पर मु0अ0सं0 196/2026, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस बनाम:
1. विक्रम पुत्र जरलाहे उर्फ रामकरन,
2. कोईल पुत्र श्रीराम
3. जरलाहे उर्फ रामकरन पुत्र श्रीराम (निवासीगण ग्राम खडखोड़ा, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज) के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
उच्चाधिकारियों के निर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा मामले में नामजद बाल अपचारी को बाल कल्याण अधिकारी द्वारा अपनी संरक्षण में लेकर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए बाल सुधार गृह, गोरखपुर भेजा गया। इसी क्रम में, मुकदमे में वांछित चल रहे नामजद अभियुक्त रामकरन उर्फ जरलाहे को मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

अभियुक्त का विवरण:
• नाम व पता: रामकरन उर्फ जरलाहे (उम्र 51 वर्ष), पुत्र श्रीराम, निवासी ग्राम खडखोड़ा, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष महन मोहन मिश्रा
2- कान्स0 ह्रदयराम
3- कान्स0 संदीप गौतम
Subscribe to my channel