IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : कलेक्टर ने जनसुनवाई में एक आवेदक की समस्या का तत्काल किया निराकरण

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 167 से अधिक प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए

जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.

भिण्ड 11 अगस्त 2026/ कलेक्टर भिण्ड ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड, अपर कलेक्टर द्वारा भी आवेदकों की समस्याओं पर जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान 167 से अधिक आवेदन आए जिन पर संबंधितों को भेजकर कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ऊमरी के वार्ड नंबर-03 खटीक मोहल्ला निवासी श्रीकृष्ण पुत्र श्री रामनाथ ने ट्राइसाइकिल दिलाए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर तत्काल कलेक्टर द्वारा सामाजिक न्याय विभाग अधिकारियों को निर्देशित कर आवेदक श्रीकृष्ण को ट्राइसाइकिल तत्काल उपलब्ध कराई।

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके संबंध में आवेदक को भी कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश भी दिए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button