राजस्थानसहायतास्वास्थ्य

Rajasthan News पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में हुआ पहला सिजेरियन प्रसव, गीता देवी के ऑपरेशन से हुआ तीसरा बच्चा

रिर्पोटर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

नीमकाथाना क्षेत्र के पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सिजेरियन प्रसव की सुविधा भी मिल रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सिजेरियन प्रसव की सुविधा भी आमजन को दी जा रही है। जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव के निर्देशन में यह सुविधा शुरू की गई है। बीसीएमओ नीमकाथाना डॉ अशोक यादव ने बताया कि पाटन क्षेत्र के केशर की ढाणी निवासी गीता देवी के पाटन सीएचसी में शुक्रवार को पहला सिजेरियन प्रसव करवाया गया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है। सीएचसी के प्रभारी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अमित यादव, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ गुमान सिंह यादव डॉ मोनिका, निश्चेतन विशेषज्ञ डॉ सत्यवीर गुजर्र नर्सिंग अधिकारी सुरेश यादव एएनएम मनिता यादव की टीम ने 30 वर्षीय गीता देवी के सिजेरियन प्रसव करवाया। गीता देवी के पहले दो बच्चे भी ऑपरेशन से ही हुए थे। उस समय उनको प्रसव को कोटपुतली जाना पड़ा था। गीता देवी के यह तीसरा बच्चा हुआ है। प्रभारी अधिकारी डॉ अमित यादव ने बताया कि गीता देवी के पहले से दो बच्चे ऑपरेशन से हो चुके थे। ऐसे में तीसरा बच्चा भी ऑपरेशन से करने में काफी दिक्कत आती है. लेकिन टीम ने सफलतापूर्वक गीता देवी का तीसरा सिजेरियन प्रसव करवाया है। शिशु का वनज 2.5 किलोग्राम है और स्वस्थ है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button