ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News ‘चंद्रयान-3’ अभियान पूर्णतः सफल हो, इस हेतु अनेक मंगलकामनाएं!

रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार भलावी मंडला मध्य प्रदेश

चंद्रयान 3 की लैंडिंग को अब बस कुछ ही समय बाकी है। इसकी सक्सेसफुल लैंडिंग की संभावना आज है। आज, 23 अगस्त 2023 की शाम 6 बजकर 05 मिनट पर चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग (चंद्रयान सॉफ्ट लैंडिंग) होनी है। 100% उम्मीद है कि चंद्रयान इस काम में सफल होगा। इसरो के इस ऐतिहासिक मिशन पर पूरी दुनिया टकटकी लगाए इंतजार कर रही है। इसरो लगातार चंद्रयान की गति और दिशा पर नजर बनाए हुए है। इसके लिए एक लाइव ट्रैकर भी लॉन्च किया गया है। जिसके जरिए हम सभी देख सकते हैं कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष में इस समय कहां है। अगर 23 अगस्त 2023 की शाम 5:30 बजे से लेकर 6:30 बजे के बीच Chandrayaan-3 के लैंडर को लैंडिंग के लिए सही जगह नहीं मिली तो लैंडिंग टल सकती है। यह एक तरह का बैकअप प्लान है। 23 अगस्त 2023 को लैंडिंग से दो घंटे पहले इसरो के प्रमुख वैज्ञानिक यह फैसला लेंगे कि लैंडिंग कराई जाए या नहीं। देश को गौरवान्वित कर देने वाले इस ऐतेहासिक क्षण का हर कोई साक्षी बनना चाहता है। ‘आत्मनिर्भर भारत’ की आकांक्षाओं एवं प्रौद्योगिकी विकास का प्रतीक ‘चंद्रयान-3’ अभियान पूर्णतः सफल हो, इस हेतु अनेक मंगलकामनाएं! स्वर्णिम इतिहास रचने जा रही इसरो की पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं!

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button