ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News बाबा बैजनाथ के यहां पहुंचे कलश और कावड़ यात्रा लेकर गांव गेलाखेड़ी के श्रद्धालु।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश

झारडा के पास ग्राम गेला खेड़ी से समस्त ग्रामवासी ने मिलकर कलश और कावड़ यात्रा निकाली जिसमें सभी ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । यह कावड़ यात्रा डीजे के साथ निकाली गई बाबा भोलेनाथ के भजनों के साथ भक्त, भक्ति में नाचते, गाते ,झूमते हुए बड़े उत्साह के साथ बाबा बैजनाथ के दर्शन को निकले। कई जगहों पर भक्तों ने आसपास के ग्रामीणों ने गांव के लोगों ने स्वागत किया नाश्ता ,खिचड़ी और फूलों से अभिनंदन किया। यह बाबा बैजनाथ धाम बड़ा ही प्राचीन धाम है। यहां जो भी भक्त अपनी कुछ इच्छा लेकर जाते हैं बाबा बैजनाथ उनकी इच्छा तो को पूरी करते हैं । श्रवण में यहां आस-पास क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button