उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्य

Uttar Pradesh News कांग्रेस अध्यक्ष की सभा में उमड़ा जन सैलाब।

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेसजन सभा मे हुए शामिल।

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की बुंदेलखंड क्षेत्र के संभागीय मुख्यालय सागर जिलें की नरयावली विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत सदर कजलीवन मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों तथा नगर पालिका मकरोनिया, नगर परिषद कर्रापुर व छावनी सदर कैंट क्षेत्र से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन भाजपा सरकार की युवा,किसान व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ शंखनाद में शामिल हुए।मध्यप्रदेश से भाजपा के कुशासन को समाप्त के शंखनाद व विशाल परिवर्तन जनसभा में हजारों समर्थकों के साथ शामिल हुए पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने सभा को संबोधित कर भाजपा सरकार में लगातार घटित हो रही अन्याय, अत्याचार, उत्पीड़न, भेदभाव के साथ-साथ शासकीय योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा गबन घोटालों आदि पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने की बात कही। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली, सागर ग्रामीण, मकरोनिया, सदर एवं युवा कांग्रेस व कांग्रेस पिछड़ा वर्ग नरयावली के पदाधिकारियों के साथ हजारों की संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button