80 बटालियन सी०आर०पी०एफ द्वारा जगदलपुर में गूंजा देशभक्ति का संदेश, ‘हर घर तिरंगा के तहत निकली भव्य बाइक रैली

हर घर तिरंगा रैली के तहत 80 बटालियन, के०रि०पु०बल द्वारा जगदलपुर में भव्य बाइक रैली निकली गई जिसमें श्री एस अरूल कुमार, भा०पु०से० पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज जगदलपुर, अपूर्व कमांण्डेंट-80 बटा० केरिपुबल एंव अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं बल के जवानों ने भाग लिया। “हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 80 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेंज जगदलपुर एवं 80 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने जगदलपुर शहर में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा रैली दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जवानों के साथ स्थानीय पुलिस, स्कूली बच्चों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली के दौरान “लहराता है गगन में ऊंची जिसकी शान है, हमारे लिए तिरंगा आन, बान और शान है के संदेश के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जागृत किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने शहरवासियों को हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर अरूल कुमार, भा०पु०से० पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज जगदलपुर, केरिपुबल ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा, हर के मन में तिरंगा सम्मान प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करने का अभियान है। स्कूली बच्चों एवं आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी इस अभियान की सफलता को दर्शाती है। “उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने की अपील की। रैली के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। रैली के दौरान स्कूली बच्चों ने माँ दांतेश्वरी मन्दिर के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर रैली को और विशेष बनाया।

“हर घर तिरंगा के तहत निकली भव्य रैली में रेंज जगदलपुर एंव 80 बटालियन के अधिकारियों सुबीर रॉय द्वि०कमा०अधि०, दिनेश कुमार सिंह, द्वि०कमा०अधि०, पुरुषोतम कुमार द्वि०कमा०अधि०,अमित रजंन झा, उप०कमा०, प्रविन रावत, उप०कमा०, वेणुबाबु सुननापा, उप०कमा०, एम. विनय कुमार, चिकित्सा अधिकारी, सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं बल के 200 से अधिक जवान उपस्थित रहे तथा उत्साह के साथ भाग लिया।

Subscribe to my channel