अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News इटियाथोक के निबिहा परसपुर में हुई घटना दबंगों ने युवक पर किया हमला,चेहरे पर आई गंभीर चोटें
जल निकासी को लेकर हुई मारपीट

रिपोर्टर वीरेंद्र सिंह गोंडा उत्तर प्रदेश
गोण्डा।कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र में अवैध कब्जा रोके जाने के बीच हुए विवाद में दबंगों ने युवक पर अचानक हमला बोल गंभीर रूप से घायल कर दिया। लाठी डंडे व ईटो से हुए हमले में युवक के मुंह पर गंभीर चोटे आई। जहां पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। घायल युवक कृपाराम तिवारी ने बताया कि उसका घर कोतवाली क्षेत्र के निबिहा परसपुर में है। बुधवार की सुबह उसके परिवार के लोग नाली सफा कर रहे थे। जिस पर गांव के दबंगों ने जबरदस्ती आकर नाली को बंद करने लगे। जिसका जब विरोध किया गया तो दबंगों ने उस पर लाठी डंडे व ईटों से हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोटे आई। जिस पर पुलिस ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। युवक ने बताया कि घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।




Subscribe to my channel