Madhya Pradesh News जान से मारने की नियत से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा
गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में बीते रोज हुई छुरेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

✍️रिपोर्टर ब्यूरो राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।
गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी ने बताया कि 8 फरवरी 2023 को आरोपी पुच्ची और सत्यपाल बेलदार ने वीरेंद्र बेलदार को जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया था और घटना के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर धारा 294, 307 आईपीसी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की और महज 24 घंटे के भीतर आरोपी सत्यपाल बेलदार को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्यवाही में पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री अनुराग एवं पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा का मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह का निर्देशन एवं नौगांव एसडीओपी चंचलेश मरकाम का मार्गदर्शन टीम को मिला। कार्यवाही करने वाली टीम में थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी के अलावा उपनिरीक्षक हरदेव सिंह, कार्यवाहक उप निरीक्षक मारकंडेय मिश्रा, उपनिरीक्षक संतोष सिंह, एएसआई रामअवतार चौरसिया, प्रधान आरक्षक किशोर नायक, सत्येंद्र त्रिपाठी, प्रहलाद कुमार, शैलेंद्र, देवेंद्र सिंह, आरक्षक धर्मराज पटेल, साइबर सेल शैलेश सिंह, जुबेर, मयंक यादव, चालक दीपक सूत्रकार और एफआरबी चालक मंगल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।


Subscribe to my channel