उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News दहेज हत्या मे आरोपित पति, सासु व ससुर सहित तीन गिरफ्तार

 रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश

दहेज प्रताड़ना कर विवाहिता की हत्या करनें के मुकदमें में वांछित पति व सास ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है। क्षेत्र के जिगना चौकी अंतर्गत ग्राम चांदपुर दुर्गा में बीते मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव छत के कुंडे में लटका हुआ पाया गया था।जिसपर विवाहिता के बाबा मंगली प्रशाद ने बुधवार को कोतवाली में मृतका के पति व सास ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर मार देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था।पुलिस मामला दर्ज कर वांछित आरोपियों के तलाश में थी शुक्रवार मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार सिंह,रणवीर गौतम व महिला कांस्टेबल शबनूर हाशमी के साथ मनकापुर स्टेशन के बाहर से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button