IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मुरादाबाद शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा द्वारा ग्रैंड साइन होटल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर  गोपाल अरोड़ा मुरादाबाद  उत्तर प्रदेश।

प्रेस वार्ता को प्रदेश महासचिव व पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेंद्र तोमर ने संबोधित करते हुए कहा कि संभल स्थित हरिहर मंदिर में जल चढ़ाने का प्रयास प्रथम जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के द्वारा किया गया था। और तभी से हर वर्ष जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा का प्रयास जारी है। इस वर्ष 26 अगस्त को शिवसेना प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह के नेतृत्व में संभल के लिए कूच किया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों से अधिक से अधिक शिव सैनिक लाने की जिम्मेदारी मेरे द्वारा स्वयं(धर्मेंद्र तोमर) ली गई है और इसी बीच शिवसेना के केंद्रीय में भी 26 अगस्त के कार्यक्रम के लिए वार्ता जारी है। यदि वार्ता सफल रही तो शिवसेना के केंद्रीय नेतृत्व में से भी कोई ना कोई मुंबई से इस कार्यक्रम में शामिल रहेगा। शिवसेना चाहती है कि सभी जनपदों के कांवड़ियों सहित सभी हिंदू वादी संगठन भी शिवसेना के संभल कूच कर दे। अभियान का हिस्सा बने। अयोध्या मथुरा और विश्वनाथ के बाद सभी हिंदूवादी संगठन संभल के हरिहर मंदिर भक्ति अभियान में शिवसेना के साथ ही मिलकर चलें। साथ ही इस बार शिव सैनिकों को संभल जाने से कोई रोक ना सके इसके लिए प्रत्येक जनपद के जिला प्रमुखों को आदेशित कर दिया गया है। कि वे संभल कुछ कार्यक्रम में अधिक से अधिक शिव सैनिकों को लेकर भाग ले। प्रेस वार्ता में प्रदेश महासचिव व पश्चिमी यूपी सह प्रभारी अवधेश शर्मा जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button