उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News तहसील सवाजपुर की चौथी मंजिल पर चढ़े सांडो का हुआ रेस्क्यू, एक को क्रेन के सहारे…. तो दूसरे को जीने से नीचे उतारा गया

 

सवायजपुर, हरदोई  पशु चिकित्सक सवायजपुर डॉक्टर आरपी शर्मा व भरखनी के डॉक्टर एनके गुप्ता के नेतृत्व में पशुपालन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर एक सांड को जीने के रास्ते से उतारा तो वही दूसरे को केंन की मदद से नीचे उतारा गया | तहसील परिसर में लेखपालों के लिए बने आवासों की चौथी मंजिल पर चढ़े दो सांडो को बड़ी मुश्किल से नीचे उतारा जा सका | सांडो को नीचे उतारने के मामले में फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा हाथ खड़े कर लिए गए | सवाय जपुर की उप जिलाधिकारी डॉक्टर अरुणिमा श्रीवास्तव ने बताया कि रूपापुर शुगर मिल से आई क्रेन की मदद से एक सांड को करवाया गया | वहीं दूसरे सांड को सवायजपुर के पशुचिकित्सक डॉ आर पी शर्मा व बरखनी के पशु चिकित्सक डॉक्टर एनके गुप्ता के नेतृत्व में पशुपालन टीम ने बड़ी मुश्किल से एक सांड का रेस्क्यू करके जीने के रास्ते से नीचे उतारा | पशु चिकित्सक डॉक्टर शर्मा ने बताया कि दोनों सांडों को प्राथमिक उपचार के बाद खितौली की गौशाला में भेज दिया जाएगा | सवायजपुर तहसील परिसर में लेखपालों के लिए आवास बने हैं | जो रात के समय ज्यादातर सुनसान ही रहते हैं | अनुमान के मुताबिक रात के समय ही किसी तरह से यह दोनों सांड बिल्डिंग की छत पर पहुंच गए थे | इसकी सूचना होने पर अग्निशमन विभाग और पशुपालन विभाग के अफसरों के साथ रेस्क्यू टीम भी लगाई गई थी | कल बुधवार की शाम तक कड़ी मशक्कत के बाद ही दोनों सांडो को नीचे उतारा जा सका | उपजिलाधिकारी अरुणिमा श्रीवास्तव का कहना है की ऊंचाई अधिक होने के कारण पड़ी क्रेन से ही दोनों सांड उतारे जा सकते हैं | लेकिन बड़ी ट्रेन तहसील के अंदर लाई नहीं जा सकती है | फिलहाल सांडो के नीचे उतरने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button