IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेश

आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को मद्देनजर रखते हुए पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार पुलिस प्रशिक्षण शाला रीवा में एक दिवसीय चुनाव प्रशिक्षण संभाग स्तर पर दिनांक 17 एवं 18 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस आज दिनांक 17 /8/2023 को संभाग के विभिन्न जिलों से आए उपनिरीक्षक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तक के 57 अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया ।प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस उपमहानिरीक्षक रीवा रेंज श्री मिथिलेश शुक्ला द्वारा किया गया तथा चुनाव से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों को एसपी रीवा श्री विवेक सिंह ,एसपी पीटीएस रीवा श्री सुरेंद्र कुमार जैन ,उप सेनानी 9वीं वाहिनी श्री आलोक शर्मा, एसडीओपी सिरमौर श्री उमेश प्रजापति, आर आई रीवा वंदना सिंह ,निरीक्षक राधिका प्रसाद द्विवेदी द्वारा चुनाव ड्यूटी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई ।

कार्यक्रम के समापन पर कमिश्नर रीवा श्री अनिल सुचारी तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रीवा जोन श्री केपी वेंकटेश्वर राव द्वारा भी जिलों में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने हेतु प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक निर्देश एवं जानकारियां दी गई तथा कार्यक्रम का समापन किया गया। दिनांक 18 /8 /2023 को भी चुनाव संबंधी प्रशिक्षण जिलों से आए अन्य प्रशिक्षुओ को प्रदान किया जाएगा ताकि विभिन्न जिलों के लिए अधिक से अधिक प्रशिक्षक तैयार किया जा सके।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button