Madhya Pradesh News रीवा जिले में स्नेह यात्रा का हुआ गरिमामय सुभारम्भ जिले भर में 16से 26अगस्त तक स्नेह यात्रा का किया जा रहा आयोजन

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश
रीवा भर में 16अगस्त से 26अगस्त तक स्नेह यात्रा का आयोजन किया जा रहा है राज्य शासन तथा जन अभियान परिषद संयुक्त रूप से संचालित इस यात्रा सुभारम्भ रीवा जिले में गायत्री मंदिर बेलहाई सेहुआ रीवा में स्नेह यात्रा की अगुवाई कर रहें संत स्वामी केशवानन्द सरस्वती जी चिन्मय मिशन द्वारा यात्रा का सुभारम्भ किया गया प्रथम दिवस स्नेह यात्रा ग्राम बेलहाई से फरेदा हिनौती इटार पहाड़ होते हुए बघवार पहुंची बघवार में बड़ी संख्या में उपस्थित आमजनों नें यात्रा का स्वागत किया बघवार में सर्वसमाज समरसता भोज का भी आयोजन किया गया
बघवार में आयोजित कार्यक्रम में संत श्री नें सभी को प्रसाद वितरित किया स्नेह यात्रा अगले पड़ाव में ग्राम चौड़ीयार एवं हर्दी होते गुढ़ पहुंची नगर पंचायत गुढ़ के मंगल भवन द्वारा आमजनों से प्रेम और सद्भाव बनाये रखने आह्नान किया गया उन्होंने कहा कि हर ब्यक्ति का जीवन अनुशासित होना चाहिए अपने परिवार और समाज में हमें सद्भाव और सहयोग के साथ सकारात्मक दृष्टिकोण से अपनी भूमिका निभानी चाहिए स्नेह यात्रा के प्रथम दिन का समापन गुढ़ से हुआ गुढ़ में रात्रि विश्राम के बाद 17अगस्त को स्नेह यात्रा ग्राम बड़ागांव हरदुआ भीटी महसांव नैकीन शिवपुरवा टीकर मड़वा तथा बांसा होते हुए गोविन्दगढ़ पहुँचेगे स्नेह यात्रा के प्रथम दिन प्रमुख संतो के साथ जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक प्रवीण पाठक विकास खण्ड समन्वयक सुषमा शुक्ला समाजसेवी सिद्धार्थ श्रीवास्तव संकर्सन द्विवेदी धीरेन्द्र शुक्ला प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारी सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए



Subscribe to my channel