मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News कल कुंड में डूबे हुए, तीनों युवकों के शवों को आज बड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर निकाला गया

रिपोर्टर आशिक अली उज्जैन मध्य प्रदेश

उज्जैन देवास उदय नगर मंगलवार 15 अगस्त के दिन इंदौर शहर के लगभग 14 युवक पिकनिक मनाने के लिए भैरव कुण्ड गए थे। यह कुंड देवास के उदयनगर क्षेत्र और इंदौर के खुड़ैल के बीच घने जंगल में पड़ता है। जहाँ नहाने के दौरान 3 युवक डूब थे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकनिक मना रहे युवक गहरे पानी मे चले गए। जब एक युवक डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए अन्य युवकों ने कोशिश भी की। लेकिन तीनों युवक देखते ही देखते पानी में डूब गए। डूबने वालो तीनों युवकों के नाम यासीन अली निवासी चंदननगर, सुफियान निवासी खजराना और जफ़र निवासी ग्रीन पार्क इंदौर बताए जा रहे हैं। अंधेरा होने की वजह से गोताखोरों की टीम इन्हे खोज नहीं पाई है थी। उदयनगर टीआई अजय गुर्जर के मुताबिक रेस्क्यू टीम अल सुबाह से एक बार फिर रेस्क्यू शुरू कर तीनों मृतकों के शवों को निकाल लिया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button