उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News संदिग्ध परिस्थितियों में हुई सीमा की मौत, मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

 रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश

संदिग्ध परिस्थितियों युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली! सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना कर दिया, वहीं मृतका के परिजनों ने ससुराली जनों पर मार पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है! कोतवाली के जिगना चौकी अंतर्गत चांदपुर दुर्गा निवासिनी जितेंद्र निषाद की पत्नी 28 वर्षीय सीमा ने घर में छत के हुक से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली! मामले में मृतका के बाबा मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के मछली बाजार चौकी क्षेत्र के मछली गांव निवासी मंगली पुत्र मुखलाल ने मनकापुर पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके नातिन सीमा पुत्री गंगाराम का विवाह 2 वर्ष पहले मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर दुर्गा गांव निवासी जितेंद्र पुत्र हरगुन से हुआ था! आरोप है कि ससुरालीजन ₹300000 नगद, एक मोटरसाइकिल, जंजीर, अंगूठी,की मांग करते हुए मरते पीटते थे कहते थे कि नगद लेकर आओ नहीं तो जान से मार मार दूंगा | मृतक के बाबा ने आरोप लगाया है कि उसके नातिन को पति, सांस, नाना ,और ससुर ने मिलकर जान से मार दिया | बताया जाता है कि मृतका सीमा का विवाह छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा में हुआ था जहां से 7 मह बाद वह किसी युवक के साथ मुंबई भाग गई थी वह भी उसने विवाह कर लिया! विवाह के कुछ दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई! सूत्रों की माने तो मृतका का पति जितेंद्र मुंबई में बात और गाड़ी चालक का काम करता था!सीमा जिसके साथ रह रही थी जितेंद्र उसके बड़े भाई का गाड़ी चलाता था! भाई के मृत्यु के उपरांत गाड़ी मालिक ने सीमा का विवाह जितेंद्र से करवा दिया! मछली गांव के पूर्व प्रधान ने बताया कि कल रात करीब 11:00 बजे के आसपास ससुराली जनों ने घटना को अंजाम दिया है इसके उपरांत अंतिम संस्कार के लिए ससुरालजन तैयारी में थे, लेकिनगांव के कुछ ही दूरी का मामला होने के कारण जानकारी मिल गई, जिससे मृतका के बाबा को सूचित किया जा सका! और मनकापुर पुलिस को भी मामले से अवगत कराया गया!
मामले में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है! जांच की जा रही है!

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button