Madhya Pradesh News शातिर अन्तर्राज्यीय चोरो का गिरोह कोतवाली पुलिस की गिरफ्त मे बरामद लाखो का

रिपोर्टर जमना प्रसाद चौबे दमोह मध्य प्रदेश
मशरूका श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह द्वारा लगातार चोरी एवं नकबजनी के प्रकरणो मे विशेष रुचि लेकर मशरूका की तलाश एवं आरोपीगणों की धरपकड हेतु सभी थाना प्रभारीगणो को निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में दिनांक 02.02.23 को फरियादी पुष्पेन्द्र पटेल निवासी बरखेड़ा थाना स्नेह द्वारा अपनी पत्नी के साथ बस में हुई चोरी के संबंध में थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। जो थाना प्रभारी कोतवाली विजय राजपूत द्वारा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर चोरी के मामले मे सलिप्त आरोपीगणो की लगातार तलाश की जा रही थी जिसमे दिनांक 09.02.23 को कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा घटना दिनांक को चोरी में संलिप्त अन्तर्राज्यीय गिरोह के सदस्य आनंद बलिया रोहित कुमार, शनि बडेलिया, प्रीतम बहेलिया फोतदार बहेलिया रवि कुशवाहा सभी निवासी 1 ग्राम नंदला ऊसल थाना कुरावली जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर आरोपीगणो से एक रानी हार .. एक छोटा हार. एक चांदी की थाली, मोरपंख बिक्री के पैसे, मशरूका कीमती करीबन 2,50,000/- रुपये जप्त किये है मामले में एक अन्य आरोपी फरार है।

सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नाम थाना प्रभारी कोतवाली विजय राजपूत, उनि प्रियंका पटेल, उनि संतोष सिंह, राकेश अठ्या आरक्षक 564 ओमप्रकाश आरक्षक 228 नरेन्द्र आर 106 योगेन्द्र, महिला आरक्षक दिव्या दुबे, शिखा गौर, साक्षी सांडिल्य



Subscribe to my channel