राजस्थान

Rajasthan News कमला मोदी महिला महाविद्यालय में छात्रा संघ कार्यालय का उद्घाटन

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

नीमकाथाना राजकीय कमला मोदी महिला महाविद्यालय में छात्रासंघ कार्यालय का उद्घाटन राजस्थान व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विधायक सुरेश मोदी एवं नगर पालिका अध्यक्ष सरिता दीवान ने फीता काटकर किया।इस दौरान कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले आवास शिक्षण संस्था के अध्यक्ष सुंदर मल सैनी नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश मेगोतिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मदन लाल सैनी, कार्यक्रम में प्राचार्य आरएन शर्मा, मुख्य परामर्शदाता डॉ अनूप कुमार सहित अनेक लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यक्रम में कमला मोदी महिला महाविद्यालय की छात्रसंघ अध्यक्ष सरोज सैनी ने महाविद्यालय में चल रही स्टाफ की कमियों को दूर करने सहित अन्य समस्याओं को अतिथियों के समक्ष रखी और जल्द से जल्द समस्या का समाधान की मांग की। कार्यक्रम में राजस्थान व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विधायक सुरेश मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में अनेक कार्य किए। वहीं विधायक सुरेश मोदी ने कॉलेज की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान उपाध्यक्ष आशा वर्मा, महासचिव साक्षी शर्मा, महा सचिव प्रियंका कुमावत भी मौजूद रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button