Madhya Pradesh News खजुराहो एसडीओपी ने किया लूट और चोरी का खुलासा
खजुराहो थाना प्रभारी के नेतृत्व में मिली बड़ी सफलता

✍️ब्यूरो राजेश जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
एसडीओपी महोदय खजुराहो के निर्देशन में संदीप खरे की महत्वपूर्ण भूमिका
एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल ने पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चोरी और लूट के आरोपियों का खुलासा किया उन्होंने बताया कि तीन आरोपी सहित एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया जिनके पास से रिवाल्वर कारतूस सहित ₹46000 की नगद राशि और 505000 रुपए का माल बरामद किया गया है जिनमें 5 मोटरसाइकिले भी शामिल है।

एसडीओपी ने बताया कि थाना राजनगर में लगभग 1 वर्ष पूर्व मोबाइल की लूट और माया बिहार में हुई चोरी को भी आरोपियों द्वारा स्वीकार किया गया है। एसडीओपी ने बताया कि यह चारों आदतन अपराधी है और इनकी पूरी गैंग जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगी। लूट और चोरी के आरोपियों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले खजुराहो थाना प्रभारी संदीप खरे और उनकी टीम में उपनिरीक्षक तिलक सिंह उप निरीक्षक विधु विश्वास सहयोग निरीक्षक एसके गर्ग उपनिरीक्षक समीमउल्ला पीएस मालवीय आरक्षक राम सिंह आरक्षक सोनू यादव आरक्षक मनीष आरक्षक किशोर आरक्षक जय राम सहित खजुराहो पुलिस बल का समस्त पुलिस बल का विशेष योगदान रहा।


Subscribe to my channel