Uttar Pradesh News ग्राम बिकास अधिकारी पर लगा लगा पात्र लोगों के आवास काटने का आरोप

रिपोर्टर मोहम्मद आरिफ खान सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश
लम्भुआ बिकास खंड के भवनपुर (चौपरिया ) ग्राम सभा मे सुशीला पत्नी स्व.रामनयन यादव ने ग्राम बिकास अधिकारी राम बहाल तिवारी पर चुनावी रंजिश के कारण प्रधान के मिली भगत के कारण इनका नाम पात्रता सूची से गायब कर दिया जिसकी शिकायत इन्होंने मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर की जिसमें अधिकारी द्वारा गलत आख्या लगाकर इनकी शिकायत बन्द करने का आरोप भी लगाया इन्होंने बताया कि ग्राम बिकास अधिकारी द्वारा किसी दूसरे के घर खड़ा करवाकर जबरन फोटो व अगूंठा लगवा लिया और यह बात किसी को न बताने की धमकी भी दी जिसकी शिकायत पीड़ित ने मुख्य बिकास अधिकारी सुल्तानपुर से भी की है बता दे पीड़ित का पति का निधन हो गया है और दो बेटे व दो बेटिया है

जो बेहद ही गरीब है लेकिन ग्राम बिकास अधिकारी व ग्राम प्रधान के मिली भगत से ग्राम सभा की सविता पत्नी जितेंद्र , निर्मला पत्नी राजमणि ने भी आवास से नाम कटवाने का आरोप लगाया है



Subscribe to my channel